पीएम मोदी द्वारा अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को भेंट में दिए गए डिब्बे में क्या-क्या है?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को विशेष चंदन की लकड़ी से बना डिब्बा भेंट किया जिसमें चांदी से निर्मित भगवान गणेश की मूर्ति और दीया है। बॉक्स में 10 दान राशि (गौदान के लिए चांदी का नारियल, भूदान के लिए चंदन का टुकड़ा, तिलदान के लिए तिल के बीज, हिरण्यदान के लिए सोने का सिक्का आदि) हैं।