पीएम मोदी ने 23 अगस्त को घोषित किया 'नैशनल स्पेस डे'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को एलान किया कि हर साल 23 अगस्त को 'नैशनल स्पेस डे' के तौर पर मनाया जाएगा। 23 अगस्त को चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग हुई थी जिससे भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला पहला देश बना था। पीएम ने संबोधन शुरू करने से पहले वैज्ञानिकों से मुलाकात की।