पीएम मोदी ने 44वें चेस ओलंपियाड में कांस्य पदक जीतने वालीं भारतीय टीमों को दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 44वें शतरंज ओलंपियाड में कांस्य पदक जीतने पर इंडिया बी टीम (पुरुष) और इंडिया ए टीम (महिला) को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया, "यह भारत में शतरंज के भविष्य के लिए शुभ संकेत है...इस ओलंपियाड में भारतीय दल का प्रदर्शन उत्साहजनक रहा।" उन्होंने 44वें शतरंज ओलंपियाड की मेज़बानी के लिए तमिलनाडु सरकार की सराहना भी की।