पीएम मोदी ने 600 किसान समृद्धि केंद्रों व 'एक राष्ट्र, एक उर्वरक' परियोजना की शुरुआत की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को दिल्ली में 600 प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्रों का उद्घाटन व भारतीय जन उर्वरक परियोजना 'एक राष्ट्र, एक उर्वरक' का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा, "इस परियोजना के ज़रिए किसानों को सस्ता व अच्छा उर्वरक दिया जाएगा।" इस दौरान पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत ₹16,000 करोड़ की 12वीं किस्त भी जारी की।