पीएम मोदी ने 75वें गणतंत्र दिवस के समारोह में पहनी 'बांधनी' पगड़ी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को 75वें गणतंत्र दिवस पर विभिन्न रंगों वाली बांधनी प्रिंट की पगड़ी पहनकर कर्तव्य पथ (दिल्ली) पहुंचे। गणतंत्र दिवस के समारोह के लिए कर्तव्य पथ पर जाने से पहले प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराने के बाद परेड शुरू हुई थी।