पीएम मोदी ने 9वीं बार बिहार के सीएम पद की शपथ लेने पर नीतीश कुमार को दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर नीतीश कुमार को बधाई दी। उन्होंने 'X' पर लिखा, "एनडीए सरकार राज्य के विकास और यहां के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी।" उन्होंने आगे लिखा, "सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई।"