पीएम मोदी ने X पर बदला कवर पेज, लगाई जी20 समिट के आयोजन स्थल पर लगे नटराज की तस्वीर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 'X' और फेसबुक प्रोफाइल का कवर पेज बदलकर जी20 समिट के आयोजन स्थल 'भारत मंडपम' की तस्वीर लगाई है। इसमें लाइटिंग की वजह से चमचमाता भारत मंडपम दिख रहा है जहां 28-फीट ऊंची नटराज की प्रतिमा लगाई गई है। उन्होंने दोनों प्लैटफॉर्म्स पर डीपी में तिरंगे की जगह नमस्ते करते हुए अपनी तस्वीर लगाई है।