पीएम मोदी ने अखिलेश से बात कर मुलायम सिंह के स्वास्थ्य के बारे में ली जानकारी: खबर
एएनआई के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से बात कर यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा नेता मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने अखिलेश से कहा है कि जो भी सहायता की ज़रूरत हो, वे हर संभव मदद के लिए मौजूद हैं। मुलायम गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं।