पीएम मोदी ने अपने आवास पर गायों को खिलाया चारा, सामने आईं तस्वीरें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मकर संक्रांति पर दिल्ली में अपने आवास पर गायों को चारा खिलाया जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। इससे पहले उन्होंने राज्यमंत्री एल मुरुगन के घर पर पोंगल उत्सव में हिस्सा लिया था। गौरतलब है कि नववर्ष की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री आवास में गायों के साथ खड़े पीएम की अनदेखी तस्वीर सामने आई थी।