पीएम मोदी ने अपने आवास पर सिख प्रतिनिधिमंडल की मेज़बानी के दौरान पहनी पगड़ी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दिल्ली स्थित अपने आवास पर एक सिख प्रतिनिधिमंडल की मेज़बानी की और उन्हें संबोधित किया। इस कार्यक्रम के एक वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी पगड़ी पहने नज़र आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा, "गुरुद्वारों में जाना, सेवा में समय देना, लंगर पाना, सिख परिवारों के घरों में रहना...ये मेरे जीवन का हिस्सा रहा है।"