पीएम मोदी ने अपने जापानी समकक्ष को भेंट की चंदन की लकड़ी से बनी भगवान बुद्ध की प्रतिमा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भारत की राजकीय यात्रा पर आए अपने जापानी समकक्ष फुमियो किशिदा को कदंब की लकड़ी से बने जालीदार बक्से में लगी भगवान बुद्ध की प्रतिमा भेंट की। अधिकारियों के मुताबिक, चंदन की लकड़ी से बनी यह कलाकृति कर्नाटक की विरासत से जुड़ी है और कदंब की लकड़ी भारतीय संस्कृति में शुभ मानी जाती है।