पीएम मोदी ने अबू धाबी के पहले हिंदू मंदिर से अपनी तस्वीरें कीं शेयर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अबू धाबी (यूएई) के पहले हिंदू मंदिर से अपनी तस्वीरें 'X' पर शेयर की हैं। पीएम मोदी ने 'X' पर लिखा है, "बीएपीएस हिंदू मंदिर, अबू धाबी, यूएई ने भक्तों के लिए...अपने दरवाज़े खोले हैं! इस पवित्र क्षण का हिस्सा बनकर बेहद धन्य महसूस कर रहा हूं।" पीएम मोदी ने बुधवार को मंदिर का उद्घाटन किया।