पीएम मोदी ने अबू धाबी में की यूपीआई और रुपे पेमेंट सर्विस की शुरुआत, सामने आईं तस्वीरें
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन ज़ायद अल नाहयान ने मंगलवार को अबू धाबी में यूपीआई और रुपे पेमेंट सर्विस की शुरुआत की। दोनों नेताओं ने यूपीआई को यूएई के एएएनआई से और रुपे को यूएई के जेयवान से इंटरलिंक करने का समझौता किया जिससे दोनों देशों के बीच निर्बाध लेनदेन किए जा सकेंगे।