पीएम मोदी ने अमेरिका की प्रथम महिला को उपहार में दिया 7.5 कैरेट का ग्रीन डायमंड
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की पत्नी व अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडन को लैब में बनाया गया 7.5 कैरेट का ग्रीन डायमंड उपहार में दिया है जिसकी तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं। इस हीरे में धरती से निकाले गए हीरों के केमिकल व ऑप्टिकल गुण हैं और यह पर्यावरण के अनुकूल भी है।