पीएम मोदी ने अयोध्या में एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन के उद्घाटन से पहले किया रोड शो
पीएम मोदी ने शनिवार को अयोध्या में महर्षि वाल्मीकि इंटरनैशनल एयरपोर्ट और पुनर्विकसित किए गए अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन के उद्घाटन से पहले रोड शो किया जिसका वीडियो सामने आया है। रोड शो के दौरान हज़ारों लोगों ने सड़क किनारे खड़े होकर पीएम मोदी का अभिवादन किया। पीएम मोदी आज 6 नई वंदे भारत ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे।