पीएम मोदी ने अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से कुछ हफ्ते पहले एयरपोर्ट का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ₹1,450 करोड़ की लागत से बने अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि इंटरनैशनल एयरपोर्ट का शनिवार को उद्घाटन किया। एयरपोर्ट का टर्मिनल भवन 6,500 वर्गमीटर में फैला है और इसे भगवान राम के जीवन को दर्शाने वाली स्थानीय कला और पेंटिंग से सजाया गया है। अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी।