पीएम मोदी ने असम में हुए सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत पर जताया दुख, मुआवज़े का किया एलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोलाघाट (असम) में ट्रक और बस की टक्कर में 12 लोगों की मौत और 25 लोगों के घायल होने पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजन को ₹2-2 लाख और घायलों को ₹50,000-₹50,000 मुआवज़ा देने का एलान किया है। वहीं, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि प्रशासन घायलों की हरसंभव मदद कर रहा है।

Load More