पीएम मोदी ने अहमदाबाद में 36वें राष्ट्रीय खेलों का किया उद्घाटन, तस्वीरें सामने आईं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अहमदाबाद (गुजरात) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 36वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन किया। पहली बार गुजरात में आयोजित हो रहे राष्ट्रीय खेलों में देशभर के लगभग 15,000 खिलाड़ी, प्रशिक्षक और अधिकारी 36 खेल स्पर्धाओं में भाग लेंगे। अब तक के सबसे बड़े राष्ट्रीय खेल अहमदाबाद, गांधीनगर, सूरत, वडोदरा, राजकोट और भावनगर में आयोजित होंगे।