पीएम मोदी ने अहमदाबाद में नवरात्र उत्सव में लिया भाग, शेयर कीं तस्वीरें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अहमदाबाद (गुजरात) में नवरात्र उत्सव में भाग लिया जिसकी तस्वीरें उन्होंने ट्विटर पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में पीएम मोदी मां दुर्गा की आरती करते नज़र आ रहे हैं। इससे पहले पीएम मोदी ने अहमदाबाद में 36वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन किया था और उस समारोह की तस्वीरें भी उन्होंने शेयर की हैं।