पीएम मोदी ने आज अयोध्या में किन-किन परियोजनाओं का किया उद्घाटन?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अयोध्या एयरपोर्ट, पुनर्विकसित अयोध्या धाम जंक्शन का उद्घाटन किया और 6 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने 2 नई अमृत भारत ट्रेनों (दरभंगा-अयोध्या-आनंद विहार टर्मिनल अमृत भारत एक्सप्रेस और मालदा टाउन-सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनस अमृत भारत एक्सप्रेस) को भी हरी झंडी दिखाई। वहीं, उन्होंने ₹15,700 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया।