पीएम मोदी ने आज राजस्थान की किन परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राजस्थान समेत देशभर की कई परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने अजमेर-दिल्ली केंट वंदे भारत ट्रेन के चंडीगढ़ तक विस्तार को हरी झंडी दिखाई। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने राजस्थान में जैसलमेर में ट्रेन अनुरक्षण डिपो निर्माण कार्य का शिलान्यास किया और 'वन स्टेशन वन प्रोडक्ट स्टॉल्स' का लोकार्पण किया।