पीएम मोदी ने आरबीआई के 90 साल पूरे होने पर ₹90 के स्मारक सिक्के का किया अनावरण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरबीआई के 90 साल पूरे होने के मौके पर सोमवार को मुंबई में एक कार्यक्रम के दौैरान ₹90 के स्मारक सिक्के का अनावरण किया। यह विशेष स्मारक सिक्का 99.99% शुद्ध चांदी से बना है और इसका वज़न करीब 40 ग्राम है। इस कार्यक्रम में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण व आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास भी शामिल हुए।