पीएम मोदी ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर प्रबोवो सुबियांतो को दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर प्रबोवो सुबियांतो को बधाई दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'X' पर लिखा, "इंडोनेशिया के लोगों को सफलतापूर्वक संपन्न हुए राष्ट्रपति चुनाव के लिए बधाई। दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मज़बूती प्रदान करने के लिए सुबियांतो के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं।"