पीएम मोदी ने उत्तराखंड के ईकोसिस्टम को बर्बाद कर दिया है: सांसद साकेत गोखले
टीएमसी सांसद साकेत गोखले ने उत्तराखंड में निर्माणाधीन सुरंग का एक हिस्सा धंसने के हादसे पर कहा है कि पीएम मोदी ने उत्तराखंड के ईकोसिस्टम को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने 'X' पर लिखा, "40 मज़दूर सिर्फ पीएम मोदी के हिमालयी क्षेत्र में सुरंग बनाने के जुनून के चलते फंसे हैं।" बकौल सांसद, 6-दिनों से मज़दूर सुरंग में फंसे हैं।