पीएम मोदी ने एथेंस में ग्रीस की राष्ट्रपति कटरीना और प्रधानमंत्री किरियाकोस से की मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रीस की राष्ट्रपति कटरीना सेकलैरोपुलु और प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोटाकिस से मुलाकात की। इस दौरान सेकलैरोपुलु ने पीएम मोदी से चंद्रयान-3 मिशन के बारे में बात की और कहा, "चंद्रयान-3 की सफलता न केवल भारत की बल्कि पूरी मानवजाति की सफलता है। चंद्रयान-3 मिशन द्वारा एकत्र डेटा के नतीजे पूरी वैज्ञानिक बिरादरी और मानवजाति की मदद करेंगे।"