पीएम मोदी ने एनडीए की बैठक में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की थपथपाई पीठ, सामने आया वीडियो
लोकसभा चुनाव-2024 के नतीजे घोषित होने के कुछ दिनों बाद शुक्रवार को एनडीए की बैठक हुई जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य प्रमुख नेता मौजूद रहे। बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पीठ थपथपाई जिसका वीडियो सामने आया है। गौरतलब है, प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया है।