पीएम मोदी ने एमपी में ₹12,600 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश में ₹12,600 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इनमें ₹2,350 करोड़ से अधिक की जल जीवन मिशन परियोजनाएं और ₹4,800 करोड़ की सड़क परियोजनाएं शामिल हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने 'सभी के लिए आवास' से जुड़े अपने लक्ष्य के तहत इंदौर में लाइट हाउस प्रोजेक्ट का उद्घाटन भी किया है।