पीएम मोदी ने एम्स रेवाड़ी समेत ₹7,340 करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास व उद्धाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को रेवाड़ी (हरियाणा) में ₹5,450 करोड़ की लागत से विकसित होने वाली 28.5 किलोमीटर लंबी गुरुग्राम मेट्रो रेल परियोजना और 203 एकड़ ज़मीन पर ₹1,650 करोड़ में बनने वाले एम्स रेवाड़ी की आधारशिला रखी। प्रधानमंत्री ने कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर में ₹240 करोड़ की लागत से बने 'अनुभव केंद्र' का भी उद्धाटन किया।