पीएम मोदी ने ओडिशा में पद्मश्री से सम्मानित 80 वर्षीय आदिवासी कवयित्री के छुए पैर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ओडिशा के कंधमाल में एक रैली के दौरान पद्मश्री से सम्मानित 80 वर्षीय आदिवासी कवयित्री व सामाजिक कार्यकर्ता पूर्णमासी जानी के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। इस दौरान पीएम ने कहा कि जब देश की करोड़ों माताओं का आशीर्वाद उन्हें मिलता है तो उनके दिल को संतोष होता है।