पीएम मोदी ने ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक से की मुलाकात, हुई द्विपक्षीय वार्ता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई और दोनों देशों के बीच भविष्य के सहयोग पर चर्चा की। भारत यात्रा के दूसरे दिन ओमान सुल्तान का राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में औपचारिक स्वागत भी किया गया।