पीएम मोदी ने कई आईआईटी व आईआईएम समेत 20+ शिक्षण संस्थाओं के भवनों का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को आईआईटी भिलाई, आईआईटी तिरुपति, आईआईएम विशाखापत्तनम, आईआईएम जम्मू और आईआईएम बोधगया के स्थायी परिसर समेत 20 से अधिक शिक्षण संस्थानों के विभिन्न भवनों का उद्घाटन किया। इन संस्थानों में आईआईटी दिल्ली, आईआईटी बॉम्बे और आईआईटी खड़गपुर शामिल है। प्रधानमंत्री ने ₹1,660 करोड़ की लागत वाले एम्स जम्मू का भी उद्घाटन किया।