पीएम मोदी ने कर्नाटक में ₹10,800 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया
यादगीर (कर्नाटक) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ₹10,800 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इनमें पेयजल, सिंचाई व सड़क से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, "भारत विकसित तभी हो सकता है जब खेत में काम करने वाला किसान या उद्योगों में काम करने वाला श्रमिक, सबका जीवन बेहतर हो।"