पीएम मोदी ने कलाम की जयंती पर दी श्रद्धांजलि, कहा- उन्होंने हर वर्ग के साथ तालमेल बिठाया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने ट्विटर पर कलाम का एक वीडियो शेयर कर लिखा, "एक वैज्ञानिक और राष्ट्रपति के रूप में हमारे देश में उनके योगदान के लिए उनकी बहुत सराहना की जाती है...उन्होंने समाज के हर वर्ग के साथ तालमेल बिठाया।"