पीएम मोदी ने कश्मीर में मधुमक्खी पालन करने वाले शख्स के साथ ली सेल्फी, शेयर की फोटो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर दौरे के दौरान नाज़िम नामक मधुमक्खी पालक के साथ सेल्फी ली और इसकी तस्वीर 'X' पर शेयर की है। प्रधानमंत्री ने कहा, "नाज़िम के काम से मैं प्रभावित हूं। भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं।" दरअसल, नाज़िम ने प्रधानमंत्री से सेल्फी के लिए अनुरोध किया था। बकौल नाज़िम, वह शहद बेचकर अच्छे पैसे कमा रहे हैं।

Load More