पीएम मोदी ने कहा था- एनडीए 400 सीटें पार करेगा; अब छोड़ दें पीएम पद की दावेदारी: गहलोत
कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने लोकसभा चुनाव-2024 की मतगणना पर कहा है, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरा चुनाव अपने ऊपर केंद्रित रखा...उनका दावा था कि एनडीए 400 सीटेें पार करेगा।" उन्होंने कहा, "अब स्पष्ट है कि एनडीए को 400 सीटें नहीं मिलेंगी...बीजेपी को भी स्पष्ट बहुमत नहीं मिल रहा है। मोदी जी को अब प्रधानमंत्री पद की दावेदारी छोड़नी चाहिए।"