पीएम मोदी ने किसान निधि की फाइल पर हस्ताक्षर के साथ की अपने तीसरे कार्यकाल की शुरुआत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अपने तीसरे कार्यकाल की शुरुआत कर दी। प्रधानमंत्री कार्यालय में पदभार संभालने के बाद उन्होंने पहला हस्ताक्षर पीएम किसान निधि की 17वीं किस्त जारी करने की फाइल पर किया। 9.3 करोड़ किसानों को इस किस्त में लगभग ₹20,000 करोड़ दिए जाएंगे। प्रधानमंत्री ने कहा, "हमारी सरकार किसान कल्याण के लिए पूरी तरह समर्पित है।"