पीएम मोदी ने की 2036 ओलंपिक्स की मेज़बानी के लिए भारत की दावेदारी की पुष्टि
मुंबई में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक्स कमिटी (आईओसी) के 141वें सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2036 ओलंपिक्स की मेज़बानी के लिए भारत की दावेदारी की पुष्टि कर दी है। उन्होंने कहा, "इसके लिए भारत अपने प्रयासों में कोई कमी नहीं रखेगा...यह 140 करोड़ भारतीयों का...सपना है।" उन्होंने यह भी कहा कि भारत 2029 यूथ ओलंपिक्स की मेज़बानी का भी इच्छुक है।