पीएम मोदी ने की कैंसर से पीड़ित यूके के किंग चार्ल्स-तृतीय के जल्द स्वस्थ होने की कामना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैंसर से जूझ रहे यूके के किंग चार्ल्स-तृतीय के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। प्रधानमंत्री ने कहा, "भारतवासियों के साथ मैं भी किंग चार्ल्स-तृतीय के जल्द-से-जल्द ठीक होने और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।" किंग चार्ल्स-तृतीय को कौनसा कैंसर हुआ है, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है और उनका इलाज जारी है।

Load More