पीएम मोदी ने की गुजरात समेत 7 राज्यों में 'पीएम मित्रा मेगा टेक्सटाइल पार्क' बनाने की घोषणा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 7 राज्यों में टेक्सटाइल पार्क स्थापित करने का एलान किया है। उन्होंने ट्वीट किया, "बताते हुए खुशी हो रही है कि तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में 'पीएम मित्रा मेगा टेक्सटाइल पार्क' स्थापित किए जाएंगे।" इन पार्कों के निर्माण से 20 लाख रोज़गार सृजन की संभावना जताई गई है।