पीएम मोदी ने कोविड-19 को लेकर उच्चस्तरीय बैठक में किन बातों पर दिया ज़ोर?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कोविड-19 को लेकर उच्चस्तरीय बैठक में आगामी फेस्टिव सीज़न के मद्देनज़र सभी से भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क लगाने जैसी सावधानियों का पालन करने और प्रीकॉशन डोज़ लगवाने की अपील की। उन्होंने टेस्टिंग व जीनोम सीक्वेंसिंग को बढ़ाने के निर्देश दिए और कोविड-19 संबंधी इंफ्रास्ट्रक्चर की तैयारी पक्की रखने पर ज़ोर दिया।