पीएम मोदी ने गांधीनगर-मुंबई वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, खुद किया सफर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गांधीनगर कैपिटल-मुंबई वंदे भारत ट्रेन को गांधीनगर (गुजरात) में हरी झंडी दिखाई। पीएम मोदी ने गांधीनगर से अहमदाबाद स्टेशन तक ट्रेन में सफर भी किया जिसकी तस्वीरें प्रधानमंत्री कार्यालय ने शेयर की हैं। गौरतलब है, नेक्स्ट जेनरेशन सेमी हाई स्पीड वाली यह स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली 'कवच' से लैस है।