पीएम मोदी ने गीताप्रेस के 100 साल पूरे होने पर दी शुभकामनाएं, कहा- अद्भुत है यह यात्रा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) स्थित गीताप्रेस के 100 साल पूरे होने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ट्वीट किया, "भारतीय आध्यात्मिक विरासत को अपने प्रकाशन के माध्यम से देश-दुनिया तक पहुंचाने में निरंतर जुटी गीताप्रेस की 100 वर्षों की यह यात्रा अद्भुत व अविस्मरणीय है।" गौरतलब है, जयदयाल गोयन्दका ने 1923 में गीताप्रेस की स्थापना की थी।