पीएम मोदी ने गुजरात के मोढेरा को घोषित किया सौर ऊर्जा से 24x7 संचालित भारत का पहला गांव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को गुजरात के मेहसाणा ज़िले के मोढेरा गांव को सौर ऊर्जा से 24x7 संचालित भारत का पहला गांव घोषित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, "अब हम बिजली के लिए भुगतान नहीं करेंगे, बल्कि इसे बेचना शुरू करेंगे और इससे कमाएंगे। अब सौर पैनलों की स्थापना के बाद नागरिक अपनी बिजली का उत्पादन करेंगे।"