पीएम मोदी ने गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गोरखपुर रेलवे स्टेशन (उत्तर प्रदेश) से गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने गोरखपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला भी रखी जिस पर ₹498 करोड़ खर्च किए जाएंगे। वहीं, प्रधानमंत्री ने ज़िले में गीता प्रेस के शताब्दी समारोह के समापन कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।