पीएम मोदी ने ग्लोबल मिलेट्स सम्मेलन में 107 वर्षीय महिला के छुए पैर, सामने आया वीडियो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दिल्ली में ग्लोबल मिलेट्स (श्री अन्न) सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने 107-वर्षीय महिला किसान व पद्मश्री से सम्मानित पप्पमल के पैर छूकर आशीर्वाद लिया जिसका वीडियो सामने आया है। सम्मेलन में प्रधानमंत्री ने कहा, "श्री अन्न का मार्केट बढ़ने से 2.5 करोड़ किसानों की आय बढ़ेगी...जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मज़बूती मिलेगी।"