पीएम मोदी ने चंद्रयान-3 मिशन में शामिल इसरो के प्रमुख और अन्य वैज्ञानिकों से की मुलाकात
शनिवार को ग्रीस से बेंगलुरु पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो प्रमुख एस सोमनाथ व चंद्रयान-3 मिशन में शामिल वैज्ञानिकों से मुलाकात की। बेंगलुरु पहुंचने के बाद उन्होंने 'जय जवान, जय विज्ञान, जय अनुसंधान' का नारा लगाया। उन्होंने वैज्ञानिकों की प्रशंसा में ट्वीट किया, "अंतरिक्ष के क्षेत्र में...देश की उपलब्धियों के पीछे उनका समर्पण और जुनून वाकई प्रेरक शक्ति है।"