पीएम मोदी ने चक्रवात 'रेमल' को लेकर की हाई लेवल बैठक, तैयारियों की ली जानकारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को चक्रवात 'रेमल' को लेकर हाई लेवल बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से चक्रवात 'रेमल' से निपटने के लिए की जा रही तैयारियों की जानकारी ली। आईएमडी के अनुसार, चक्रवात 'रेमल' रविवार मध्यरात्रि को बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल के तटों से टकराएगा और इस दौरान 110-120 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।