पीएम मोदी ने चुनाव नतीजों पर दी पहली प्रतिक्रिया, कहा- भारत के इतिहास में यह अभूतपूर्व पल है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव-2024 के नतीजों पर पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा है, "देश की जनता-जनार्दन ने एनडीए पर लगातार तीसरी बार विश्वास जताया है।" उन्होंने कहा, "भारत के इतिहास में यह अभूतपूर्व पल है...देशवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हम नई ऊर्जा, नई उमंग, नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ेंगे।"