पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ में लॉन्च की 'महतारी वंदन योजना', विवाहित महिलाओं को मिलेंगे ₹1,000/माह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को छत्तीसगढ़ सरकार की 'महतारी वंदन योजना' का वर्चुअली शुभारंभ किया जिसके तहत राज्य में विवाहित महिलाओं को ₹1,000/माह की आर्थिक सहायता दी जाएगी। पीएम ने योजना के पहले चरण में महिलाओं के बैंक खातों में कुल ₹655.57 करोड़ ट्रांसफर करने की शुरुआत की। इस योजना से राज्य की 70 लाख+ महिलाओं को लाभ होगा।