पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर में किया ₹20,000 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद अपने पहले जम्मू-कश्मीर दौरे में रविवार को सांबा के पल्ली गांव में ₹20,000 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। जिन परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ उनमें दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे (लागत ₹7,500 करोड़) और किश्तवाड़ की दो जलविद्युत परियोजनाएं (लागत ₹5,300 करोड़ व ₹4,500 करोड़) शामिल हैं।